Thursday, April 23, 2026
Home Latest News तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार में दिखेगा...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार में दिखेगा नया चेहरा

0
2020

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता का रोल निभाने वाली नेहा मेहता ने शो को अलविदा कह दिया है। नेहा मेहता की जगह एक नया चेहरा नजर आएगा।

Neha Mehta
Neha Mehta

हाल ही में नेहा मेहता ने आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया के माध्‍यम से धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अलग होने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार अंजलि मेहता के किरदार को सुनयना फौजदार निभाने वाली हैं। सुनयना फौजदार अपने किरदार को लेकर काफी रोमांचित हैं। सुनयना फौजदार ने नीला फिल्‍म प्रोडक्‍शन और असि‍त मोदी का आभार प्रकट किया, जिन्‍होंने अंजलि मेहता के किरदार के लिए उन पर भरोसा जताया।

Sunayana F
Sunayana F

गौरतलब है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा को सब टीवी पर प्रसारित होते हुए बारह साल हो चुके हैं।

धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार सब टीवी दर्शकों दिल में एक अलग जगह बना चुके हैं। तारक मेहता की पत्‍नी अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता भी कम लोकप्रिय नहीं हुईं।

ऐसे में इस किरदार की लोकप्रियता को बरकरार रखना सुनयना फौजदार के लिए चुनौतीपूर्ण टास्‍क है। हम उम्‍मीद करते हैं कि सुनयना फौजदार दर्शकों को नेहा मेहता की कमी महसूस नहीं होने देंगी।