Wednesday, September 16, 2026
Home TV/OTT धारावाहिक ‘शक्ति..’ में अभिनय करेंगी रोशनी

धारावाहिक ‘शक्ति..’ में अभिनय करेंगी रोशनी

0
242

मुंबई । ‘फिर भी ना माने.. बद्तमीज दिल’ में अपने किरदार लोकप्रिय अभिनेत्री रोशनी सहोता को आगामी टीवी शो ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ में महत्वपूर्ण भूमिका में उतारा गया है।

इसमें रोशनी, सुरभि का किरदार निभाएंगी, जो सौम्या (रुबीना दिलैकर)की छोटी बहन हैं।

roshani-sahota
रोशनी ने कहा, “धारावाहिक ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’ एक दिलचस्प कहानी है, जो अधिक खुलासे किए बिना दर्शकों का मनोरंजन करेगी। मैं केवल एक चीज बता सकती हूं कि सुरभि का किरदार जोरदार है, जो कहानी को आकार देने के लिए महत्वपूर्ण है।”

धारावाहिक का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा, यह दो बहनों की कहानी पर अधारित है, जो एक-दूसरे के लिए बलिदान देती हैं। (आईएएनएस)