Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT नए अवतार को लेकर खुश संचित शर्मा

नए अवतार को लेकर खुश संचित शर्मा

0
826

मुंबई। टेलीविजन अभिनेता संचित शर्मा चर्चित धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोमांस करते नजर आएंगे।

अपनी नई भूमिका को लेकर उत्‍साहित टेलीविजन अभिनेता संचित शर्मा ने कहा, “मैं पूर्व में इसी धारावाहिक में रोमांस कर चुका हूं, लेकिन उस वक्त मेरी भूमिका एक किशोर की थी। यह एक क्रश (आकर्षण) को लेकर था। अब यह एक वयस्क की प्रेम कहानी है और इसे लेकर उत्साहित हूं।”

sanchit sharma
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा (हिना खान) व नायरा (शिवांगी जोशी) के अलावा यश (संचित) एवं एक विदेशी लड़की रोज की प्रेम कहानी पर भी ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा।

अपनी भूमिका के बारे में संचित शर्मा ने कहा, “अब मेरा लुक भी बदल गया है। मैं अपने नए लुक को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

-आईएएनएस