Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT शरद केलकर निभा सकते हैं बंदा सिंह बहादुर की भूमिका

शरद केलकर निभा सकते हैं बंदा सिंह बहादुर की भूमिका

0
418

मुम्‍बई। टीवी और फिल्‍म अभिनेता शरद केलकर के प्रशंसकों के लिए खुशख़बर है कि शरद केलकर जल्‍द ही छोटे पर्दे पर एक दमदार किरदार में नजर आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लाइफ ओके महाराजा रणजीत सिंह जीवन पर एक धारावाहिक बनाने की तैयारी में है। इस धारावाहिक की शूटिंग जल्‍द ही राजस्‍थान में शुरू होने की संभावना है। इस धारावाहिक में शालीन भानोट, स्‍नेहा बाघ, अनुराधा पटेल जैसे कलाकार महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।

जानकारी के अनुसार इस धारावाहिक में सिख फौज के बहादुर सेनापतियों में शुमार बंदा सिंह बहादुर के किरदार के लिए शरद केलकर से अप्रोच की गई है। संभावना है कि शरद केलकर इस दमदार किरदार के लिए इंकार नहीं करेंगे। फिलहाल, अभिनेता शरद केलकर थाईलैंड में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि टीवी और फिल्‍म अभिनेता शरद केलकर को बड़े पर्दे पर फिल्‍म मोहनजो दड़ो और छोटे पर्दे पर एजेंट राघव में अंतिम बार देखा गया था।