Friday, April 24, 2026
Home TV/OTT इसलिए एक साथ अधिक प्रोजेक्‍ट हाथ में नहीं लेती श्रुति सेठ

इसलिए एक साथ अधिक प्रोजेक्‍ट हाथ में नहीं लेती श्रुति सेठ

0
306

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री श्रुति सेठ, जोकि एक मां भी हैं, ने कहा, मैं उतने ही प्रोजेक्‍ट हाथ में लेती हूं, जितने मैं आसानी के साथ कर सकूं।

अभिनेत्री श्रुति सेठ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “इन दिनों मैं थोड़ा व्यस्त हूं। किसी भी चीज को समय देने को लेकर मुझे सब सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। मेरी एक बेटी भी है, इसलिए मैं काम को ज्यादा समय नहीं दे सकती।”

आगे कहा, “अगर आप मेरा करियर देखें, तो यह अब तक अच्छा रहा है। मेरे पास पहले ही बहुत-सी चीजें हैं। मैं उतना ही काम लेना पसंद करती हूं जितना कि मैं संभाल सकूं।”

‘शरारत – थोड़ा जादू थोड़ी नजाकत’ अभिनेत्री श्रुति सेठ ने पारिश्रमिक असमानता के बारे में पूछ गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘यह विश्वव्यापी है। सभी इस बारे में बात कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह बड़ा बदलाव है, जो अंतत: होगा।’