Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT नए कलाकारों में लगन की कमी : सुधीर पांडे

नए कलाकारों में लगन की कमी : सुधीर पांडे

0
451

मुंबई। पिछले दो दशकों से मनोरंजन-जगत का हिस्सा रहे अभिनेता सुधीर पांडे का मानना है कि ज्यादातर युवा कलाकारों में अभिनय के प्रति लगन की कमी है क्योंकि वह सब कुछ तुरंत और आसानी से पाना चाहते हैं।

सुधीर ने एक बयान में कहा, “नई पीढ़ी के कलाकार सब कुछ तुरंत और आसानी से पाना चाहते हैं। उनमें अभिनय के प्रति लगन की कमी है जैसे प्रत्येक ²श्य को सुधारना और निर्देशक को सुनना इत्यादि।”

sudhir pandey
सुधीर आगामी धारावाहिक ‘हमको तुमसे हो गया प्यार क्या करें’ में दादाजी के किरदार में नजर आएंगे।

मुख्य कलाकार वरुण तुर्की और इशानी शर्मा के बारे में पूछे जाने पर सुधीर ने कहा, “भाग्यशाली हूं कि ‘हमको तुमसे हो गया प्यार क्या करें’ में युवा कलाकार हैं। खासतौर से इशानी और वरुण सीखने के लिए तैयार हैं और मैं उनमें अभिनय के प्रति जुनून देख सकता हूं।”

शो के बारे में सुधीर ने कहा, “कहानी प्रगतिशील है और मैं शूटिंग का आनंद ले रहा हूं। इससे पहले मैंने जो भी किरदार निभाएं हैं यह उन किरदारों की तुलना में बहुत-अलग है।”

‘हमको तुमसे हो गया प्यार क्या करें’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर 6 जून से होगा।

-आईएएनएस