Saturday, September 26, 2026
Home TV/OTT वत्सल व इशिता के बीच खास दोस्ती का रिश्ता

वत्सल व इशिता के बीच खास दोस्ती का रिश्ता

0
333

मुंबई। भले ही अभिनेता वत्सल सेठ और अभिनेत्री इशिता दत्ता ने धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर-बाजीगर’ के लिए नो डेटिंग क्लॉज के लिए करार किया हो लेकिन पर्दे के पीछे दोनों के बीच खास रिश्ता है। धारावाहिक में एक-दूसरे से नफरत करने वाले दोनों कलाकार शूटिंग और लंच के बीच एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बीता रहे हैं।

vatsal seth ishita dutta

हाल ही में सेट पर जब इशिता की साड़ी पंखे में फंस गई तो वत्सल ने ‘हीरो की तरह’ उन्हें बचाया।

इशिता से दोस्ती के बारे में पूछे जाने पर वत्सल ने कहा, “पर्दे के पीछे हमारी अच्छी दोस्ती है और बहुत-सी बातें समान हैं। जैसे मुझे केक और पेस्ट्री पसंद है और उसे भी।”

इशिता ने कहा, “उनके साथ शूटिंग मजेदार रहती है। मैंने बहुत सुधार किया क्योंकि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। वह अच्छे सह-कलाकार और अच्छे दोस्त हैं।”

-आईएएनएस