Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ..जब लवीना ने अक्षय को 3 बार मारा थप्पड़

..जब लवीना ने अक्षय को 3 बार मारा थप्पड़

0
196

मुंबई| टेलीविजन धारावाहिक ‘वारिस’ में जगन का किरदार निभा रहे अभिनेता अक्षय डोगरा के लिए वह क्षण बेहद असहज करने वाला था जब शो कि शूटिंग के दौरान उनकी सह-कलाकार लवीना टंडन ने उन्हें तीन बार थप्पड़ जड़ा। शो में लवीना, स्वरूप की भूमिका में हैं। एक दृश्य में जब अक्षय का किरदार एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा जाता है, तो लवीना उनके चेहरे पर चांटा जड़ देती हैं। रिटेक की वजह से लवीना ने अक्षय को तीन बार चांटा जड़ा।

lavina  tandon

इस बारे में अक्षय ने कहा, “प्रोडक्शन ने शुरुआत में मुझसे कहा था कि इस तरह के दृश्य में पानी का इस्तेमाल किया जाएगा, लेकिन मैं सीन को वास्तविक जैसा दिखाना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “इसके चलते मैंने ऐसा किया। लवीना ने मुझे तीन बार थप्पड़ मारे। मुझसे ज्यादा लवीना असहज थी। यह मेरे लिए कभी न भूलने वाला अनुभव है। लेकिन, यह मेरे काम का एक हिस्सा है।”

‘वारिस’ में आरती सिंह और सानिया तौकीर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी अंबा (आरती) के जीवन और सांस्कृतिक मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक लड़की को बेटे की तरह सभी के सामने लाती हैं।

इसका प्रसारण एंड टीवी पर हो रहा है।

–आईएएनएस