Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT इसलिए शनि की मां का किरदार बेहतर तरीके से निभा पाएंगी जूही

इसलिए शनि की मां का किरदार बेहतर तरीके से निभा पाएंगी जूही

0
1182

मुंबई। टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार कलर्स चैनल के नए शो ‘कर्मफल दाता शनि’ से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस धारावाहिक में जूही परमार शनि की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

गौरतलब है कि जूही परमार चार साल बाद अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। जूही परमार पिछली बार बिग बॉस में नजर आई थीं। पिछले कुछ सालों दौरान अभिनेत्री को काफी शो ऑफर हुए लेकिन घरेलू मोर्चे पर मां की जिम्‍मेदारी को तरजीह दी।

juhi-parmar

जूही परमार ने कहा, “मेरे आगामी शो ‘कर्मफल दाता शनि’ में, जिसमें मैं मां की भूमिका निभा रही हूं, मेरी असली भावनाएं उभर कर आई हैं, क्योंकि मैं असल जिंदगी में भी एक मां हूं। इससे पहले बतौर कलाकार मुझे अभिनय करते समय एक मां का दर्द, प्यार या चिंता की कल्पना करनी पड़ती थी।”

परमार ने कहा, “अब एक मां बनने के बाद मैं जानती हूं कि जब आपका बच्चा परेशानी में होता है तो आपको कैसा महसूस होता है या एक मां अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए किस हद तक जा सकती है।”

टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार धारावाहिक में संध्या और छाया की दोहरी भूमिका निभा रही हैं। -आईएएनएस