Friday, April 3, 2026
Home Hollywood + 3554 पौंड के जंपसूट में नजर आईं जेनफिर एनिस्टन

3554 पौंड के जंपसूट में नजर आईं जेनफिर एनिस्टन

0
222

न्‍यॉर्क। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन आगामी फिल्म ‘ऑफिस क्रिसमस पार्टी’ के प्रीमियर में 3554 पौंड का कीमती जंपसूट पहनकर शामिल हुईं।

वेबसाइट ‘हैलोमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, डिजाइनर ब्रैंडन मैक्सवेल के डिजाइन किए गए काले रंग के जंपसूट में अभिनेत्री बेहद दिलकश नजर आ रही थीं। यह वन साइड शोल्डर वाला जंपसूट था। उन्होंने 3554 पौंड की कीमत वाले जंपसूट के साथ बरगंडी रंग का हील्स पहन रखा था। उन्होंेने काले रंग का पर्स भी ले रखा था।

फिल्म का प्रीमियर न्यूयॉर्क के लैंडमार्क सनशाइन सिनेमा में आयोजित हुआ था। सुनहरे बालों और शानदार जंपसूट के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंेने पत्ती के आकार की कान में बालियां और चांदी का ब्रेसलेट पहना हुआ था। उन्होंेने अपने कंधे को ढकने के लिए काला रंग का एक कोट भी अपने हाथ में ले रखा था।

-आईएएनएस