Thursday, March 26, 2026
Home Cine Special congratulations! रितेश, रॉनी, रैथबोन बने पिता

congratulations! रितेश, रॉनी, रैथबोन बने पिता

0
324

लॉस एंजेलिस/मुम्‍बई। ‘ट्विलाइट’ स्टार जैकसन रैथबोन और उनकी पत्नी शीयेला हफसदी दूसरे बच्चे के माता-पिता बने हैं।

उन्होंने अपने बच्चे का नाम प्रेसले बोवी रैथबोन रखा है।

Jackson Rathbone
वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रैथबोन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी सहित अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर साझा की। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “आज हमारी बेटी का जन्म हुआ है।”

इससे पहले उनका बेटा मोनरो जैकसन उनके परिवार में शामिल हुआ था, जिसकी उम्र तीन साल है।

रैथबोन ने हफसदी से अक्टूबर 2013 में विवाह रचाया था।

  • रॉनी वुड जुड़वा बच्चों के पिता बने

रोलिंग स्टोन्स के गिटारवादक रॉनी वुड (68) एक बार फिर पिता बन गए हैं। प्रचारक ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी रॉकस्टार पत्नी सेली वुड(30) ने ग्रेसी जेन और ऐलिस रोज नामक दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, रॉनी और सेली वुड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेसी जेन और ऐलिस रोज नामक दो जुड़वा बच्चियों ने जन्म लिया।

Ronnie Wood
प्रचारक ने बताया, “लड़कियों का जन्म 30 मई को 22.30 बजे हुआ और बच्चियां स्वस्थ हैं।”

वहीं सेली ने ट्विटर पर मां बनने का उत्साह साझा किया।

उन्होंने मंगलवार को कहा, “सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी बच्चियां एक दिन की हो गई हैं। वे अद्भुत हैं।”

थिएटर प्रोडक्शन कंपनी के मालिक रॉनी और सेली 21 दिसंबर, 2012 को शादी के बंधन में बंधे थे।

  • रितेश देशमुख दोबारा डैडी बने

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख दोबारा डैडी बन गए हैं। उन्होंने यह खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की।

Riteish deshmukh 003

रितेश ने अपने बड़े बेटे रिआन की एक फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, “हाय गाइज! मेरे आई व बाबा ने मुझे तोहफे में एक छोटा भैया दिया। अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं। लव रिआन।”

रितेश ने ‘तुझे मेरी कसम’ (2003) से फिल्म जगत में कदम रखा था और तीन फरवरी, 2012 में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा संग परिणय सूत्र में बंध गए थे। उनके पहले बेटे रिआन का जन्म 2014 में हुआ।

बॉलीवुड हस्तियों ने रितेश के दोबारा डैडी बनने की घोषणा करते ही उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।

-करन जौहर : रितेश व जेनेलिया को बहुत-बहुत बधाइयां। लड़का हुआ है।

-फराह खान : हे मेरे खुदा! मुबारक हो जेनेलिया व रितेश। प्यारे-प्यारे लोगों का परिवार।

-आईएएनएस