Monday, August 24, 2026
Home Gossip/News Wow! फिर से अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सैफ अली...

Wow! फिर से अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे सैफ अली खान

0
271

मुम्बई। फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की सुपरहिट जोड़ी अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे अर्से बाद एक बार फिर से पर्दे पर साथ साथ नजर आएंगे।

Tashan Movie YRF

ख़बर है कि सैफ अली खान को अक्षय कुमार के नये कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज पर पहले मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस कॉमेडी शो में अक्षय कुमार सुपर बॉस की भूमिका में दिखेंगे। अक्षय कुमार के साथ मल्लिका दुआ, जाकिर खान और हुसैन दलाल भी नजर आएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस स्पेशल एपिसोड की रिहर्सल बुधवार को होगी जबकि फाइनल शूट गुरूवार को किया जाएगा। इस शो में अक्षय कुमार और सैफ अली खान सुपरहिट गाने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी पर थिरकते हुए नजर आ सकते हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान को पिछली बार बॉम्बे टॉकीज के एक गाने में देखा गया था जबकि उनकी साथ में पिछली फिल्म टशन थी, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी।

असल में सैफ अली खान अभिनीत फिल्म शेफ 6 अक्टूबर 2017 को रिलीज होने जा रही है, जो अक्षय कुमार को निर्देशित कर चुके निर्देशक राजा कृष्णा मेनन की है।