Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News रॉनी स्‍क्रूवाला की फिल्‍म में कैमियो करेंगे रणबीर कपूर

रॉनी स्‍क्रूवाला की फिल्‍म में कैमियो करेंगे रणबीर कपूर

0
221

मुम्‍बई। जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि फिल्‍म निर्माता रॉनी स्‍क्रूवाला नये सिरे से फिल्‍म निर्माता की पारी शुरू करने जा रहे हैं।

जी हां, रॉनी स्‍क्रूवाला अभिनेता विक्‍की कौशल को लेकर एक फिल्‍म का निर्माण करने जा रहे हें।

चर्चा है कि रॉनी स्‍क्रूवाला निर्मित इस फिल्‍म में रणबीर कपूर कैमियो करते हुए नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर फिल्‍म के मुख्‍य किरदार विक्‍की कौशल के सपने में दिखाई पड़ेंगे। फिल्‍म की पटकथा सुमित व्‍यास और आनंद तिवारी लिख रहे हैं।

मुम्‍बई की पृष्‍ठभूमि पर बनने वाली रॉनी स्‍क्रूवाला की नई फिल्‍म में अर्बन रिलेशनशिप के मुद्दों को उठाया जाएगा। उम्‍मीद है कि फिल्‍म की शूटिंग अगले साल के शुरूआती चरण में शुरू हो सकती है।