Wednesday, September 30, 2026
Home Gossip/News अली अब्‍बास जफर ‘सुलतान’ से परेशन!

अली अब्‍बास जफर ‘सुलतान’ से परेशन!

0
236

अभिनेता सलमान ख़ान को निर्देशित करने का मौका पाकर सातवें आसमान पर उड़ने वाले निर्देशक अली अब्‍बास जफर इन दिनों काफी मुश्‍किल समय से गुजर रहे हैं।

यदि स्‍पॉटब्‍यॉयई डॉट कॉम की एक रिपोर्ट पर विश्‍वास किया जाए तो इन दिनों अली अब्‍बास जफर और सलमान ख़ान के बीच कुछ अच्‍छा नहीं चल रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘सुलतान’ को रीटेक बिलकुल पसंद नहीं है, और निर्देशक का सर्वोत्‍तम टेक के बिना चलता नहीं।
‘प्रेम रत्‍न धन पायो’ अभिनेता सलमान ख़ान को रीटेक के लिए तैयार करना लोहे के चने चबाने जैसा है।

इस तरह की परेशानियों के साथ कबीर ख़ान को भी दो चार होना पड़ा था, जब एक था टाइगर का निर्माण कर रहे थे।

हम तो इतना ही कहेंगे सलमान भाई बीईंग निर्देशक एक्‍टर । समय बदलते देर नहीं लगती । (एफकेईटी)