Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + विन डीजल ही नहीं, भारत में देव पटेल और जैकी चेन भी...

विन डीजल ही नहीं, भारत में देव पटेल और जैकी चेन भी करेंगे प्रचार!

0
440

मुम्‍बई। पहले भारत में केवल बाहरी सितारों की फिल्‍में आती थीं। लेकिन, अब की बार प्रचार के लिए सितारे भी आएंगे।

जानकारी के अनुसार एक्‍सएक्‍सएक्‍स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज अभिनेता विन डीजल के अलावा देव पटेल और जैकी चेन भी अपनी फिल्‍मों का प्रचार करने के लिए भारत आएंगे।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने कुछ दिन पहले एक ट्विट से जानकारी दी थी कि 12 और 13 जनवरी को विन डीजल भारत में फिल्‍म प्रचार के लिए आएंगे। यह फिल्‍म 14 जनवरी को भारत में रिलीज होगी।

सूत्रों की मानें तो स्‍लमडॉग मिलीयनेयर अभिनेता देव पटेल अपनी अगली फिल्‍म लॉयन का प्रचार करने के लिए जनवरी के 3 सप्‍ताह में भारत भ्रमण करेंगे जबकि जैकी चेन अपनी आगामी फिल्‍म कुंग फू योगा के प्रचार के लिए जनवरी के अंतिम सप्‍ताह में भारत भ्रमण कर सकते हैं। यह फिल्‍म 3 फरवरी को भारत में रिलीज होगी।

इस फिल्‍म में सोनू सूद, दिशा पाटनी, अमायरा दस्‍तूर जैसे भारतीय सितारे शामिल हैं। सोनू सूद ने भारत में इस फिल्‍म को अपने बैनर शक्‍ति सागर तले रिलीज किया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमायरा दस्‍तूर जैकी चेन के लिए एक पार्टी का आयोजन तक कर सकती हैं।