Saturday, August 15, 2026
Home Hollywood + ”कैप्‍टन अमेरिका’ के लिए क्रिस इवान्‍स सही चुनाव’

”कैप्‍टन अमेरिका’ के लिए क्रिस इवान्‍स सही चुनाव’

0
190

लॉस एंजेलिस। हॉलीवुड के ‘आयरमैन’ के रूप में विख्यात अमेरिकी अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर का कहना है कि ‘कैप्टन अमेरिका’ की भूमिका के लिए अभिनेता क्रिस इवान्स बिल्कुल सही हैं। वह इस भूमिका में किसी अन्य की कल्पना भी नहीं कर सकते। क्रिस के कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने के बारे में पूछे जाने पर डाउनी जूनियर ने कहा कि वह उस भूमिका में किसी अन्य की कल्पना भी नहीं कर सकते।

डाउनी जूनियर ने एक बयान में कहा, “मैं इस भूमिका में शुरुआत से ही किसी दूसरे की कल्पना नहीं कर सकता था। मेरा यह भी मानना है कि यह संभवत: सुपरहीरो के लिहाज से सबसे कठिन भूमिका है।”

उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से इसमें काम करने के लिए आपको एक निश्चित आत्मविश्वास एवं विनम्रता की जरूरत होती है। क्रिस समय बीतने के साथ ही अपनी विसंगतियों से दूर गए हैं।”

डाउनी जूनियर ने कहा, “वह इस काम के लिए एकदम सही बंदे हैं।” आगामी फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वार’ में कैप्टन अमेरिका व आयरमैन दोनों सुपरहीरो नजर आएंगे, जो अमेरिका व भारत में छह मई को रिलीज होगी। आईएएनएस