Thursday, March 26, 2026
Home Hollywood + ‘द आउटसाइडर’ के नायक बने जेरेड

‘द आउटसाइडर’ के नायक बने जेरेड

0
190

jaredo leto

लॉस एंजेलिस| अभिनेता और संगीतकार जेरेड लीटो एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द आउटसाइडर’ में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

वेबसाइट ‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्कर विजेता जेरेड इस फिल्म में एक अमेरिकी सैनिक का किरदार निभाएंगे, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बंदी बना लिया जाता है।

जेल में ही याकुजा नामक एक साथी उसकी जेल से बाहर निकलने में मदद करता है। आजाद होने के बाद वह अपना खोया हुआ सम्मान और कर्ज चुकाने में लग जाता है।

इस फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर से शुरू होगी। इसका निर्देशन मार्टिन जैंडव्लीट करेंगे। फिल्म की कहानी फिल्म ‘बैस्टिली डे’ के लेखक एंड्रयू बाल्डविन की है।

अभी फिल्म की रिलीज की तारीख घोषित नहीं की गई है। (आईएएनएस)