Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + मेघना फॉक्‍स को सताने लगा बच्‍चों का भय

मेघना फॉक्‍स को सताने लगा बच्‍चों का भय

0
449

लॉस एजेंलिस। सेक्‍स सिंबल मेघना फॉक्‍स ने आगे से एक्‍स रेटेड सीन न देने की कसम खाई है, जो उनके बच्‍चों पर बुरा असर डालते हों।

हॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मेघना फॉक्‍स का मानना है कि लड़कों को मां को कुछ चीजें करते हुए नहीं देखना चाहिए। हॉलीवुड अभिनेत्री चाहती हैं कि उनके बच्‍चे उनके एक्‍स रेटेड सीन नहीं देखें।

Meghna fox
एफएचएम, रॉलिंग स्‍टोन और मैक्‍सिम जैसी मैग्‍जीनों की शान रह चुकी अभिनेत्री मेघना फॉक्‍स ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए कहा, ‘उनको वन नाइट स्‍टैंड का विचार भद्दा लगता है, और उन्‍होंने कभी ऐसा नहीं किया, हालांकि, वे उनके साथ जरूर सोई हैं, जिनसे उनको प्‍यार था। वन नाइट स्‍टैंड का विचार उनको बीमार बनाता है।”

मेघना फॉक्‍स तीसरी बार मां बनने जा रही हैं, हालांकि, पिछले साल ख़बरें आई थी कि मेघना फॉक्‍स और ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन अलग हो जाएंगे।

मेघना फॉक्‍स ने स्‍वीकार किया कि आज भी उनको काफी रोल ऑफर किए जा रहे हैं, जो पॉनोग्राफी से कम नहीं हैं, मगर ऐसे किरदार मैं अब नहीं करना चाहती, क्‍योंकि इससे एक महिला के सम्‍मान को झटका लगता है, जब आप मां बनती हैं तो स्‍थितियां और पेचीदा हो जाती हैं।