Tuesday, March 24, 2026
Home Hollywood + ब्लेड रनर 2 का हिस्सा बनेंगी रॉबिन राइट

ब्लेड रनर 2 का हिस्सा बनेंगी रॉबिन राइट

0
369

लॉस एंजिलस। अमेरिकी निर्देशिका और अभिनेत्री रॉबिन राइट साइंस फिक्शन फिल्‍म ब्लेड रनर की अगली कड़ी में हैरिसन फोर्ड और रयान गोसलिंग के साथ काम करेंगी।

ख़बर है कि हाउस ऑफ कार्ड्स अभिनेत्री रॉबिन राइट पिछले लंबे समय से इस प्रोजेक्‍ट को लेकर उलझन में थी। दरअसल, शूटिंग के लिए समय को लेकर कुछ तय नहीं कर पा रही थी।

Robin Wright

रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री नेटफलिक्‍स राजनीतिक ड्रामे की फिल्‍मिंग रूपरेखा का इंतजार कर रही थीं। अब उन्‍होंने सब कुछ मैनेज कर लिया है। ‘ब्‍लेड रनर’ के नए संस्‍करण में उनकी भूमिका को लेकर अभी तक कोई खुलासा तो नहीं किया गया। मगर, कहा जा रहा है कि तीन मजबूत महिला किरदारों में से एक किरदार रॉबिन राइट अदा करेंगी।

इस फिल्‍म की शूटिंग जुलाई में शुरू होने की संभावना है। अभिनेता हैरिसन फोर्ड, पूर्व पुलिस अधिकारी रिक डेकार्ड की भूमिका में ही नजर आएंगे। इस किरदार के लिए हैरिसन फोर्ड को हमेशा याद किया जाता है। यह उनकी सबसे सफल फिल्‍मों में से एक थी।