Friday, April 3, 2026
Home Hollywood + रॉको रिची ने मां गायिका मैडोना से दूर रहने पर जतायी खुशी

रॉको रिची ने मां गायिका मैडोना से दूर रहने पर जतायी खुशी

0
240

लंदन। रॉको रिची का कहना है कि उन्हें खुशी है कि अब वह अपनी मां, गायिका मैडोना के साथ नहीं रहते।

रॉको ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनका परिवार मैनेक्विन चैलेंज में भाग लेता नजर आ रहा है।

चैलेंज में प्रतिभागियों को बिना हिले डुले उसी अवस्था में रहना होता है, जिसमें वे होते हैं।

वीडियो में मैडोना के मुंह में से खाना बाहर लटका नजर आ रहा है, क्योंकि चुनौती के कारण उन्हें खाने के बीच में ही स्थिर होना पड़ा।

Madonna Singer 350

वीडियो में रॉको के गोद लिए गए भाई, बहन डेविड (11) और मर्सी (10) भी नजर आ रहे है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “बेहद खुश हूं कि अब यहां नहीं रहता।”

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मैडोना के प्रशंसकों ने जब उनका पक्ष लेते हुए रॉको से कहा कि वह केवल एक मजाक था, तो उन्होंने उसके जवाब में केवल हंसते हुए कई ईमोजी पोस्ट कर दिए।

द सन के मुताबिक, अपने पिता फिल्मकार गाय रिची के साथ रहने वाले रॉको ने सोशल साइट पर अपनी मां के कई प्रशंसकों को ब्लॉक कर दिया, ताकि वे उनका इंस्टाग्राम न देख पाएं।

रॉको को पिछले सप्ताह मादक पदार्थ मारिजुआना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

-आईएएनएस