Wednesday, March 25, 2026
Home Hollywood + बेताब सोफिया हयात मंगेतर की बांहों में कुछ यूं सरेंडर हुईं

बेताब सोफिया हयात मंगेतर की बांहों में कुछ यूं सरेंडर हुईं

0
218

मुम्‍बई। ग्‍लैमर दुनिया से निकलकर अध्‍यात्‍म जगत में कदम रखने वाली सोफिया हयात दिनोंदिन खूबसूरत होती जा रही हैं क्‍योंकि दुल्‍हन बनने का समय निकट आ चुका है। पूर्व मॉडल सोफिया हयात से अपने विवाह की खुशी छुपाए छुप नहीं रही है।

सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री सोफिया हयात ने हाल ही में अपने मंगेतर के साथ कुछ फोटो शेयर किए हैं, जो काफी रोमांटिक मूड में खिंचवाए गए हैं और सोफिया हयात के उल्‍लास को प्रकट करते हैं।

 

एक फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री और मॉडल सोफिया हयात ने कहा, ‘तुमने मुझको खुशी दी है, अब मैं तुम्‍हारी पत्‍नी बनने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकती। हम दोनों सभी की मौजूदगी में विवाह करेंगे।’

एक अन्‍य फोटो में अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘मेरे खूबसूरत मंगेतर मैं तुमसे प्‍यार करता हूं। हमेशा और सदा के लिए और बेइंतेहा। मैं खुद को तुम्‍हारे हवाले करती हूं।’

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।