‘एमएस धोनी – द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ में सपने, संघर्ष और सफलता

0
443

इस शुक्रवार फिल्‍मकार नीरज पांडे भारतीय के सबसे लोकप्रिय क्रिकेट कप्‍तानों में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन से प्रेरित फिल्‍म ‘एमएस धोनी – द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’ या कहें एमएस धोनी – एक अनकही कहानी लेकर आए हैं। इस फिल्‍म में दोनों नामों को शामिल किया गया है। इस फिल्‍म को बायोपिक कहना सच में बेईमानी होगी क्‍योंकि नीरज पांडे ने कहानी में तथ्‍यों को बहुत सोच समझकर शामिल किया गया है। यह फिल्‍म पूरी तरह महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा है।

ms dhoni

फिल्‍म की कहानी महेंद्र सिंह धोनी की है, जो एक गरीब परिवार में पैदा हुआ है। और सख्‍त मेहनत के बल पर भारतीय टीम में शामिल होता है। आगे चलकर भारतीय टीम की बागडोर संभालता है। हां, इस कहानी में महेंद्र सिंह धोनी के हुनर को पहचाने वाले टीचर, उसको हौसला देने वाले दोस्‍तों, थप्‍पड़ शॉट सिखाने वाले मित्र, प्‍यार के लम्हें देने वाली प्रेमिका और जीवन डगर पर हाथ थमाने वाली पत्‍नी को शामिल किया गया है। धोनी मध्‍यवर्गीय परिवार में पैदा हुआ है। यकीनन, उस पर माता पिता का वैसा ही दबाव होगा, जैसा आम युवाओं पर होता है। इसको फिल्‍म में दिखाया गया है।

इसमें कतई शक नहीं होना चाहिए कि फिल्‍मकार नीरज पांडे एक सुलझे हुए  चतुर फिल्‍मकार हैं। नीरज पांडे की फिल्‍में साधारण कहानी के साथ आगे बढ़ती हैं। मगर, कुछ ऐसे क्‍लाईमेक्‍स आते हैं कि दर्शक पिछली बोरियत को भूल जाते हैं। फिल्‍मकार नीरज पांडे इस फिल्‍म को विश्‍व कप 2011 से शुरू करते हैं। और एक बेहतरीन रोमांच, उत्‍साह के साथ वहीं समाप्‍ति करते हैं, जो दर्शक को काफी पसंद आएगा। हालांकि, फिल्‍म की लंबाई दर्शकों को खटक सकती है। फिल्‍म को संपादित कर छोटा किया जा सकता था।

ms dhoni the untold story

एमएस धोनी को यदि कोई बात बेहतरीन बनाती है तो सुशांतसिंह राजपूत का शानदार लाजवाब एवं उम्‍दा अभिनय। नीरज पांडे का चुनाव एकदम सही है। सुशांतसिंह राजपूत बड़े पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी ही लगते हैं।

इसके अलावा अनुपम खेर, दिशा पाटनी, कियारा अडवाणी, भूमिका चावला, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा ने भी जबरदस्‍त अभिनय किया गया है। अभिनय के मामले में कलाकारों का टीम वर्क साफ नजर आता है।

फिल्‍म का संगीत भी काफी बेहतरीन है। हालांकि, और बढ़िया बनाया जा सकता था। बैकग्राउंड में बजने वाला संगीत काफी उम्‍दा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक साफ सुथरी सकारात्‍मक दृष्‍टिकोण वाली एक पारिवारिक फिल्‍म है, जो आपके भीतर कुछ कर गुजरने का जज्‍बा भरती है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी में सपने, संघर्ष और सफलता का कॉकटेल है।

sushant singh rajput

हमारी तरफ से फिल्‍म को तीन सितारे दिए जाते हैं। यह हमारी अपनी निजी राय है, जो सभी पर लागू नहीं होती है क्‍योंकि हर किसी का अपना अपना नजरिया होता है।

– युवतेज कुमार