‘साइकल से छलांग’ में लाजवाब गला, उम्‍दा बोल, बेहतरीन संगीत

0
197

मुम्‍बई। संजीव शर्मा निर्देशित फिल्‍म सात उचक्‍के का नया गाना साइकल से छलांग रिलीज हो चुका है। इस गाने को कैलाश खेर ने पूरे जोश के साथ गाया है।

फिल्‍म सात उचक्‍के के लिए कैलाश खेर की आवाज में साइकल से छलांग गाना वैसे ही है जैसे खोसला का घोंसला के लिए ये दुनिया ऊट पटांगा।

saat-uchakkey-poster-002

गीतकार कुमार की कलम से निकले और विवेक कर के संगीत में रमे इस गीत को कैलाश खेर का गला और लय अद्भुत बना देते हैं। इस गाने की हल्‍की सी झलक फिल्‍म के ट्रेलर में है।

इस गीत के बोल भी दिल को छूते हैं, जो कुमार ने लिखे हैं। विवेक कर ने कैलाश खेर की धुन को समझ लिया, जो एक अच्‍छे संगीतकार की निशानी होती है। दरअसल, इस तरह के गाने एक अच्‍छे टीम वर्क से ही बनते हैं।

फिल्‍म सात उचक्‍के में मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, अनु कपूर, कै कै मेनन, विजय राज, अदिति शर्मा मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं।