फिल्‍म ओके जानु का नया गाना कारा फनकारा… ओके

0
252

मुम्‍बई। फिल्‍मकार शाद अली निर्देशित फिल्‍म ओके जानू का नया गाना कारा फनकारा रिलीज हो चुका है। पांच लाख से अधिक बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।

कारा फनकारा, फन से पैदा किया हुआ शब्‍द है। फन का अर्थ हुनर भी होता है, लेकिन, फन का अर्थ मजाक भी। कारा फनकारा के मामले में केवल मजाक कहा जा सकता है।

महान संगीतकार एआर रहमान का संगीत है। इस रैप गाने को लिखने के लिए नवनीत विर्क, कैली, हर्द कौर और एडीके ने संयुक्‍त मेहनत की है। या कहें कि जो मन में आए, बस गाते चले जाओ। रैप के लिए कैली, हर्द कौर और एडीके ने आवाज दी है जबकि गाने के अन्‍य बोलों के लिए साश तिरुपति, अशिमा महाजन ने आवाज दी है।

श्रद्धा कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर की जोड़ी देखने के लिए वीडियो शानदार है। श्रद्धा कपूर वीडियो में आकर्षण का केंद्र हैं। आदित्‍य रॉय कपूर के साथ श्रद्धा कपूर और निखर जाती है, जैसे चांद की रोशनी में रेगिस्‍तान। इस गाने को सिर्फ फिल्‍मी नंबर कहा जा सकता है, जो एक दो मिनट फिल्‍म की लंबाई बढ़ाने का काम करेगा।