Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News कश्‍मीरी कोकिला गायिका राज बेगम हुईं दुनिया से रुखस्‍त

कश्‍मीरी कोकिला गायिका राज बेगम हुईं दुनिया से रुखस्‍त

0
331

श्रीनगर। सात दशकों तक लाखों को अपनी आवाज का दीवाना बना चुकीं मशहूर कश्मीरी गायिका राज बेगम का यहां बुधवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।

गायिका के एक रिश्तेदार ने कहा कि कश्मीर की कोकिला कही जाने वाली बेगम ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। वह कश्मीर में एक सर्वाधिक जानी-मानी गायिका थीं। श्रीनगर में रेडियो कश्मीर के लिए बेगम ने हजारों गीत गाए, साथ ही देश-विदेश में कई लाइव प्रस्तुतियां भी दी।

raj-begum

उल्लेखनीय है कि 1927 को जन्मीं गायिका को प्यार से ‘कश्मीर की आशा भोंसले’ भी कहा जाता था। उन दिनों महिलाओं के लिए गायकी वर्जित मानी जाती थी।

राज बेगम को 2002 में पद्मश्री से नवाजा गया था और 2013 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।

बेगम की मौत पर व्यापक रूप से शोक संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए Facebook और Google+ , और Twitter  पर हमारे साथ आईए।