Friday, March 27, 2026
Home Music/News कराची में कव्‍वाल अमजद साबरी की हत्‍या

कराची में कव्‍वाल अमजद साबरी की हत्‍या

0
322

कराची। साबरी ब्रदर्स कव्‍वाली ग्रुप के कव्‍वाल अजमद साबरी पर कराची में जानलेवा हमला हुआ, जिसमें अजमद साबरी की मृत्‍यु होने का सामचार मिला है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को बाद दोपहर कराची में दो मोटर साइकिल सवारों ने कार सवार कव्‍वाल अमजद साबरी पर गोलियां चलाई, जो हादसे के समय कार में सवार थे। इस समय अमजद साबरी के साथ उनका एक अन्‍य सहयोगी भी कार में सवार था।

amjad sabri

हमले के तुरंत बाद अमजद साबरी और उनके एक अन्‍य सहयोगी को अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन अमजद साबरी रास्‍ते में दम तोड़ चुके थे। पाकिस्‍तानी वेबसाइट डान की रिपोर्ट के अनुसार साबरी पर तीन गोलियां दागी गई, जिनमें से दो उनके सिर में लगी।

यह हमला साबरी पर कराची के लियाकताबाद क्षेत्र में हुआ। हमले के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सकता, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले में तीन लोग शामिल हैं। इस हमले को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।