Wednesday, September 23, 2026
Home Music/News रंगून का नया गाना ‘अलविदा’ जुदा होते दो दिलों की दास्‍तां

रंगून का नया गाना ‘अलविदा’ जुदा होते दो दिलों की दास्‍तां

0
166

मुम्‍बई। जी हां, नाच गाने, रोमांटिक और मस्‍ती वाले गानों के बाद रंगून का नया दर्द ए बयां गाना अलविदा रिलीज हो चुका है। इस गाने में शाहिद कपूर और कंगना रनौट के जुदा होने के वक्‍त के दर्द को गुलजार ने बेहतरीन शब्‍दों के साथ बयान किया है।

दर्द भरे गानों के लिए पहचाने जाने वाले अरिजीत सिंह ने विशाल भारद्वाज के संगीत में अलविदा गाने को खूब डूबकर गाया है। इस गाने में त्रिकोणी प्रेम कहानी को प्रस्‍तुत किया है।

यूट्यूब पर टी सीरीज की ओर से रिलीज किया गया लगभग दो मिनट का यह गाना आपको अलविदा न कहने पर मजबूर कर देता है। वीडियो में कंगना रनौट के प्रेमी शाहिद कपूर पर जुल्‍म होते हुए भी दिखाया गया है।