Thursday, March 26, 2026
Home Music/News ..और मंच पर रो पड़ीं रिहाना

..और मंच पर रो पड़ीं रिहाना

0
272

डबलिन। रिहाना के प्रशंसकों के लिए उस वक्त चिंता का विषय हो गया, जब कार्यक्रम के दौरान ही वह स्टेज पर रो पड़ीं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के अनुसार, 28 वर्षीय गायिका अवीवा स्टेडियम में अपने ‘एएनटीआई’ वर्ल्ड टूर के दौरान प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान वह रो पड़ीं।

वह अपना गाना ‘लव द वे यू लाई’ पर प्रदर्शन के दौरान रोने लगी, जिससे चिंतित उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर यह पता लगाने की कोशिश करने लगे की आखिर हुआ क्या था।

Rihanna Singer

एक चिंतित प्रशंसक ने ट्विटर पर पूछा, “रिहाना आज के संगीत कार्यक्रम में रो क्यों रही थी?”

वहीं दूसरे ने पूछा, “मैंने पहले कभी उसे रोते नहीं देखा। वह क्यों रो रही थी?”

शो के बाद रिहाना ने इंस्टाग्राम के माध्यम से कहा कि वह ‘धन्य’ हैं कि उनके इतने प्रशंसक हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह खुद नहीं जानती कि क्यों रो रही थी।

उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए काफी भावनात्मक शो था। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पास नेवी जैसी टीम है। मैं आप सबकी आभारी हूं।”

-आईएएनएस