Thursday, April 23, 2026
Home Music/News असल में जोशीला बैंड सॉन्‍ग है फिल्‍म रॉक ऑन 2 का जागो

असल में जोशीला बैंड सॉन्‍ग है फिल्‍म रॉक ऑन 2 का जागो

0
289

मुम्‍बई। नवंबर में रिलीज होने जा रही रॉक ऑन का सीक्‍वल ‘रॉक ऑन 2’ का पहला गाना जागो रिलीज हो चुका है। इस गाने में अभिनेता फरहान अख्‍तर गाते हुए, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली अपने अपने वादक बजाते हुए नजर आ रहे हैं।

Rock On 2

गीत के बोल बेहद उम्‍दा हैं, जो फरहान अख्‍तर के पिता जावेद अख्‍तर ने लिखे हैं। संगीत शंकर एहसान लॉय का अद्भुत है। वाईआरएफ स्‍टूडियोज में रिकॉर्ड किए गए इस गाने को फरहान अख्‍तर और सिद्धार्थ महादेवन ने गाया है।

फिल्‍म ‘रॉक ऑन 2’ के प्रमोशन में यह गाना एक अद्भुत योगदान देते हुए नजर आ रहा है। फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी, जो इस फिल्‍म में रॉकस्‍टार की भूमिका में हैं।