Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News शेखर कपूर की आंखों में खुशी के आंसू

शेखर कपूर की आंखों में खुशी के आंसू

0
601

मुंबई। गायिका और अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति और शेखर कपूर की बेटी कावेरी शीघ्र ही अपना नया एकल गीत ‘डिड यू नो’ लॉन्च करेंगी।

निर्देशक शेखर कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी नन्ही बेटी को आपकी दुआओं की जरूरत है। 15 साल की उम्र में वह अपने गीत खुद लिखती है और गाती है। हर बार मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।”

kaveri shekhar kapur

वहीं, गायिका सुचित्रा कृष्‍ण्‍ामूर्ति ने ट्विट पर करते हुए बताया, ‘उनकी बेटी कावेरी का पहला खुद का लिखा और गाया गीत ‘डिड यू नो’ 24 तारीख़ को भारतीय समय अनुसार बाद दोपहर 2 बजे लाइव हो जाएगा।’

प्रशिक्षित पिआनो और गिटार वादक कावेरी ने भारतीय और पश्‍चिमी क्‍लासिकल संगीत का प्रशिक्षण लिया है।
सुचित्रा के अनुसार कावेरी के अन्‍य गीतों पर भी ध्‍यान दिया जाएगा, और हम उम्‍मीद करते हैं कि जल्‍द उनको भी रिलीज किया जाए। गौरतलब है कि शेख़र कपूर और सुचित्रा की बेटी अंग्रेजी में गीत लिखती और गाती हैं।

सुचित्रा और शेखर का विवाह 1997 में हुआ और 2007 में दोनों आपसी सहमति के साथ एक दूसरे से अलग हो गए।

-आईएएनएस/FilmiKafe