Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News डॉ. हरिओम का ‘सोचा न था जिन्‍दगी’ गाना यूट्यूब पर हुआ हिट

डॉ. हरिओम का ‘सोचा न था जिन्‍दगी’ गाना यूट्यूब पर हुआ हिट

0
214

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश के आईएस अधिकारी डॉ. हरिओम का नया गाना सोचा न था जिन्‍दगी (यादें) यूट्यूब पर चल निकला है। इस गाने को अभी तक एक लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। गाने को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसका अंदाजा गाने को यूट्यूब पर मिल रहे लाइक डिस्‍लाइक से लगाया जा सकता है।

nidhi-nautial

इस गाने का संगीत संगीतकार राज महाजन ने तैयार किया, जो बिग बॉस 10 का हिस्‍सा बनते बनते रह गए। इस गाने को मोक्ष कंपनी ने 30 जून को रिलीज किया था। मोक्ष कंपनी गाने की सफलता से काफी उत्‍साहित है।

डेढ़ लाख दर्शकों के आंकड़े को छूने जा रहे इस गाने की सफलता का जश्‍न मना रहे संगीतकार राज महाजन ने कहा, ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। अच्छा लगता है जब कोई गाना सफलता प्राप्त करता है। इसके अलावा एक और गाना ‘मजबूरियाँ’ जो मुझे बेहद पसंद है, उसको भी डॉ. हरिओम ने ही गाया है, ये दोनों गाने मेरे जीवन की कहानी के प्रतिबिम्ब हैं।”

इस म्‍यूजिक वीडियो में अभिनेत्री निधि नौटियाल हैं, जो टीवी पर कई प्रसिद्ध नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं और साउथ मूवीज में भी काम कर रही हैं।

फिलहाल, मोक्ष म्‍यूजिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और संगीतकार राज महाजन ‘लागे कैसे तोरे बिन जिया रे पिया’ म्‍यूजिक विडियो की रिलीज में व्यस्त हैं। और इसमें खास बात यह है की इस म्‍यूजिक विडियो में राज महाजन खुद अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए Facebook और Google+ , और Twitter  पर हमारे साथ आईए।