Wednesday, September 23, 2026
Home Music/News टाइगर, दिशा का म्‍यूजिक वीडियो Befikra रिलीज

टाइगर, दिशा का म्‍यूजिक वीडियो Befikra रिलीज

0
202

मुम्‍बई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनीत म्‍यूजिक वीडियो बेफिक्रा आज रिलीज किया गया। पिछले कुछ दिनों के दौरान टी सीरीज कंपनी का यह तीसरा हिन्‍दी म्‍यूजिक विडियो है, जिसमें बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं।

वीडियो का लेखन और निर्देशन सैम बॉम्‍बे ने किया है। म्‍यूजिक वीडियो में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की ट्यूनिंग जबरदस्‍त बैठती है। निर्देशन काफी बेहतरीन तरीके से किया गया है।

वीडियो में एक लड़का बेफिक्रा है, जिसको अचानक एक लड़की मिल जाती है। अब यह लड़का को उसको मुफ्त में किस तरह खाना खिलाता है, उन ट्रिकों का शामिल किया गया है। टाइगर श्रॉफ अपना डांस स्‍किल दिखाते हुए नजर आए।

कुमार के लिखे बोल लाउंड संगीत में खो जाते हैं। मीत ब्रदर्स को पार्टी में बजने वाले गीतों के लिए जाना जाता है, इस गीत का संगीत भी कुछ इस को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। मीत ब्रदर्स के साथ अदिति सिंह शर्मा ने गीत को अपनी आवाज दी है।