Sunday, April 12, 2026
Home Music/News यूएस में गुम हुआ गायक बालासुब्रमण्‍यम का पासपोर्ट और सामान

यूएस में गुम हुआ गायक बालासुब्रमण्‍यम का पासपोर्ट और सामान

0
238

मुम्‍बई। जाने माने गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का पासपोर्ट और अन्‍य सामान यूएस में चोरी होने का मामला सामने आया है। हाल ही में मशहूर प्‍लेबैक सिंगर अपने संगीतक कार्यक्रम एसपीबी 50 के लिए यूएस टूर पर गए थे।

शुक्र है कि ह्यूस्टन स्‍थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने तत्‍काल कार्यवाही करते हुए गायक बालासुब्रमण्‍यम को 24 घंटों के अंदर पासपोर्ट की नकल और अन्‍य दस्‍तावेज मुहैया करवाए।

इस बात की जानकारी एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने फेसबुक खाते पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पासपोर्ट्स, क्रेडिट कार्ड्स, नगदी, मेरे सारे गीतों की स्‍क्रिप्‍टों समेत मेरे पैड्स मेरे बैग समेत चोरी हो गए थे। मैं कौंसल जनरल, भारतीय दूतावास ह्यूस्टन, सुश्री पार्वती और सुश्री विजयलक्ष्‍मी का धन्‍यवाद करता हूं, जिनकी मदद से मुझे 24 घंटों के अंदर पासपोर्ट की नकल मिल गई।’