Thursday, October 15, 2026
Home Music/News ‘मोटू-पतलू’ का संगीत तैयार कर खुश हैं विशाल भारद्वाज

‘मोटू-पतलू’ का संगीत तैयार कर खुश हैं विशाल भारद्वाज

0
446

मुंबई। प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक व संगीतकार विशाल भारद्वाज बच्चों के लिए बनी एनिमेशन फिल्म ‘मोटू-पतलू : किंग ऑफ किंग्स’ के शीर्षक गीत के लिए संगीत की रचना कर खुश हैं।

विशाल भारद्वाज ने अपने बयान में कहा, “मोटू-पतलू : किंग ऑफ किंग्स के लिए संगीत तैयार करने में मुझे आनंद आया। यह गीत बाल संगीत शैली की असीम क्षमता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”

vishal-bharadwaj

विशाल ने आगे कहा कि बच्चों की पसंद को देखते हुए गीत के बोल और संगीत की रचना की गई है। इस गीत को उन्होंने बचपन की मासूमियत और दुनिया की आश्चर्यजनक चीजों का जश्न मनाने वाला बताया।

बच्चों द्वारा एक ही प्रयास में गीत रिकॉर्ड कर देने से विशाल भारद्वाज काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चों को समोसा पार्टी भी दी। -आईएएनएस