Wednesday, August 12, 2026
Home Music/News अभिनय पारी शुरू कर सकती है नीति मोहन!

अभिनय पारी शुरू कर सकती है नीति मोहन!

0
294

अपनी आवाज से अपनी अलग पहचान बना चुकी गायिका नीति मोहन अभिनय पारी भी शुरू कर सकती हैं। हालांकि, नीति मोहन ने कुछ साल पहले इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘सोचा ना था’ में काम किया था।

बाॅलीवुड की प्लेबैक सिंगर नीति मोहन ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि यदि उनको फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर मिलता है तो वे अभिनय के क्षेत्र में कदम रखेंगी। गौरतलब है कि दिल्ली रहते हुए नीति मोहन थिएटर के साथ जुड़ी रही हैं।

वी टीवी के शो ‘पाॅपस्टार’ की विजेता नीति मोहन ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के गीत ‘इश्क वाला लव’ से हिन्दी फिल्म उद्योग में बातौर प्ले बैक सिंगर डेब्यु किया था। इसके बाद नीति मोहन ने एक के बाद एक सुपर हिट गाने दिए।

इन दिनों नीति मोहन मोहित चौहान के साथ ‘ये है आशिकी’ शो का शीर्षक गीत कर रही हैं। बताया जा रहा है कि मोहित एवं नीति ने इस शो के लिए एक वीडियो शूट भी किया है।

ख्याल बुरा नहीं है। यदि हिमेश रेश्मिया कर सकते हैं तो नीति मोहन क्यों नहीं ? कैरी आॅन !