Tuesday, August 25, 2026
Home TV/OTT नामकरण के लिए अर्शीन परफेक्‍ट : महेश भट्ट

नामकरण के लिए अर्शीन परफेक्‍ट : महेश भट्ट

0
346

नई दिल्ली। फिल्मकार महेश भट्ट ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘नामकरण’ के लिए 10 वर्षीय अर्शीन नामदार नामक बच्ची को मुख्य भूमिका में लिया है। यह धारावाहिक अगले महीने से प्रसारित होगा। यह 10 वर्षीय लड़की की कहानी है।

महेश भट्ट ने कहा, “अर्शीन जन्म से ही कलाकार है और वह अवनी के किरदार के लिए पूरी तरह फिट है। जिस तरह आलिया ने फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में शानदार प्रदर्शन किया, उसी तरह अर्शीन भी शानदार है।”

manisha koirala

शो के बारे में 67 वर्षीय फिल्मकार महेश ने कहा, “चूंकि टेलीविजन लोगों की मानसिकता में बदलाव ला सकता है, लिहाजा उन्होंने एक ऐसी कहानी लोगों के सामने रखने के लिए यह मंच चुना है, जो चुनौतीपूर्ण है और सामाजिक नियमों पर सवाल उठाती है।”

भट्ट ने कहा कि ‘नामकरण’ अबतक की मेरी सर्वाधिक विचारोत्तेजक परियोजना है और अवनी (आर्शीन) का किरदार अबतक का सबसे मजबूत महिला किरदार है।

शो में बारे में आर्शीन ने कहा, “शो की पूरी टीम बहुत प्यारी है और मेरा बहुत ख्याल रखती है। खासतौर पर भट्ट सर बहुत अच्छे हैं। वह मुझे काफी प्रोत्साहित करते हैं। हम इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।”

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

-आईएएनएस