Wednesday, August 19, 2026
Home Hollywood + Omg! किम कर्दशियां ने किया 56 लाख डॉलर बीमा का दावा

Omg! किम कर्दशियां ने किया 56 लाख डॉलर बीमा का दावा

0
165

लॉस एंजेलिस। रियलिटी टीवी कलाकार किम कर्दशियां ने अपने साथ बंदूक के दम पर पेरिस में हुए लूटपाट के मद्देनजर कथित तौर पर 56 लाख डॉलर बीमा का दावा दायर किया है।

kim-kardashian-002

पिछले दिनों ‘कीपिंग अप विद कर्दशियांस’ शो की अभिनेत्री किम कर्दशियां को उस समय अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा, जब नकाबपोश बंदूकधारियों ने उन्हें उनके होटल के कमरे में बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, उस समय खबर आई थी कि 1 करोड़ डॉलर के गहनों की लूटपाट की गई है लेकिन अभिनेत्री के अनुसार उनसे 56 लाख डॉलर के 13 गहनों के आइटम लूटे गए।

पति केन्ये वेस्ट से मिली सगाई की लॉरेन श्वाटर्ज कंपनी की हीरा और पन्ना जड़ित 20 कैरेट अंगूठी की कीमत 40 लाख डॉलर आंकी गई है। -आईएएनएस