Wednesday, March 25, 2026
Home Music/News आप से मौसिकी – शानदार फिल्‍मांकन, अद्भुत संगीत लेकिन यहां हुई चूक

आप से मौसिकी – शानदार फिल्‍मांकन, अद्भुत संगीत लेकिन यहां हुई चूक

0
440

मुम्‍बई। गायक से अभिनेता बन चुके हिमेश रेश्‍मिया एक बार फिर से संगीत जगत में धूम मचाने के लिए तैयार हैं, उनके नये एल्‍बम आप से मौसिकी का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है।

himesh-reshmiya-001

आप से मौसिकी के टाइटल ट्रैक का फिल्‍मांकन शानदार है। इसका संगीत भी काफी बेहतरीन है। लेकिन, हिमेश रेश्‍मिया गाने में दर्द उडेल में चूक रहे हैं। इस गाने के वीडियो में आंखें लाल हैं, लेकिन शब्‍दों में वो एहसास नहीं झलकता।

हिमेश रेश्‍मिया ने इस गाने को उसकी लय में गाने की कोशिश की, जिसके लिए हिमेश जाने जाते हैं। मगर, इस तरह के गाने को गाने के लिए उदासता छलकाता गला होना बहुत जरूरी है। एक एक शब्‍द चुनते हुए हिमेश बड़ी धीमी धीमी से इस गाने को आगे बढ़ाते हैं।

इस गाने को मनोज मुंताशिर ने लिखा है। वीडियो में पूजा बनर्जी और हिमेश रेश्‍मिया ने अभिनय किया है। यदि इसी संगीत में इस गाने को अदनान सामी से गवाया जाए तो यह गाना सुपर डुपर हो सकता है।

हमको नहीं लगता कि हिमेश रेश्‍मिया का टाइटल ट्रैक हिमेश रेश्‍मिया को सुनने वालों को संतुष्‍ट कर पाएगा। यह हमारी निजी राय है, जो हर किसी पर लागू नहीं होती क्‍योंकि हर किसी का अपना अपना नजरिया होता है।