करीना कपूर एक ब्‍लॉकबस्‍टर से करने वाली थीं बॉलीवुड डेब्‍यु, लेकिन चूक गईं

0
259

बॉलीवुड में अपनी छरहरी काया और ‘जीरो फिगर’ के लिए मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर लाखों दिलों की मलिका हैं। करीना कपूर ने अपने फिल्‍मी कैरियर में एक से एक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। करीना कपूर की बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। गर्भवती करीना कपूर के चेहरे की रौनक, काम के प्रति उनका उत्‍साह उनको निरंतर सुर्खियों में बनाए हुए है। ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर का बिंदास अंदाज देखकर अच्‍छे अच्‍छे दंग रह गए थे।

kareena kapoor

‘बेबो’ के नाम से मशहूर करीना कपूर खान अब 35 वर्ष की हो गई हैं। करीना कपूर के जीवन में कई उतार-चढ़ाए आए हैं, लेकिन इन सब को पार कर बॉलीवुड में करीना कपूर ने अपना एक अलग मुकाम बनाया है और अब वह मनोरंजन-जगत का जाना-माना नाम हैं।

करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में बसे पंजाबी मूल के कपूर खानदान में हुआ। करीना कपूर फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की सबसे छोटी बेटी हैं। फिल्मी दुनिया के मशहूर परिवार में जन्मीं करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर उन्हें अभिनय से दूर रखना चाहते थे। इस वजह से उनके माता-पिता के बीच काफी मतभेद पैदा हो गए, यहां तक कि अंत में उनकी मां ने बेबो और उनकी बड़ी बहन करिश्मा को साथ लेकर घर छोड़ दिया।

करीना कपूर की पढ़ाई मुंबई में जमनाबाई नर्सी स्कूल और बाद में देहरादून के वेल्हैम गर्ल्स बोर्डिग स्कूल से हुई। मीठीबाई कॉलेज, विले पार्ले कॉलेज में दो साल बी-कॉम की पढ़ाई करने के बाद, करीना कपूर ने हावर्ड विश्वविद्यालय से माइक्रो कम्प्यूटर्स में तीन महीने का कोर्स किया।

kareena kapoor 005

इसके बाद, करीना कपूर की रुचि कानून की पढ़ाई में हुई और करीना ने चर्चगेट स्थित गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में दाखिला लिया। वहां एक साल पूरा करने के बाद, करीना एक अभिनेत्री बनने की अपनी प्रारंभिक योजना की तरफ लौटीं और किशोर नमित कपूर अभिनय संस्थान में प्रशिक्षण लेने लगीं।

बचपन में करीना अपनी बहन करिश्मा के साथ पुरस्कार समारोहों में जाया करती थीं और अपनी बहन करिश्मा कपूर की फिल्म के दौरान सेट पर मदद भी किया करती थीं।

करीना कपूर की पहली फिल्म थी जे.पी. दत्ता की ‘रिफ्यूजी’ जो भारत और पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी थी। हालांकि, करीना कपूर के फिल्मी सफर की शुरूआत राकेश रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के साथ होने वाली थी, जिसमें उनके साथ राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन थे। लेकिन, करीना कपूर ने कुछ दिन शूटिंग करने के बाद फिल्‍म छोड़ दी।

arjun kapoor with kareena kapoor

करीना कपूर को उनके अभिनय के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और ‘रिफ्यूजी’ उस वर्ष सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में पांचवें स्थान पर रही। बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने के मामले में भले ही करीना की फिल्मों का प्रदर्शन काफी अलग-अलग रहा हो, लेकिन करीना खुद को हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में कामयाब रहीं।

वर्ष 2009 में करीना कपूर ने संतोष सीवान के ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म ‘अशोका’ में काम किया, जिसमें उनकी खूबसूरती और अभिनय को सराहा गया। 2009 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान स्क्रीनिंग सहित इस फिल्म की शुरूआत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी जोरदार प्रदर्शन के साथ हुई। फिल्म ‘अशोका’ में अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर करीना ने फिल्मफेयर का पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन अर्जित किया।

वर्ष 2007 में, व्यावसायिक दृष्‍टि से बेहद सफल रही कॉमेडी-रोमांस फिल्म ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर अपने प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार जीता। करीना कपूर ने वर्ष 2009 में तुषार कपूर के साथ सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘मुझे कुछ कहना है’ में काम किया।

kareena kapoor 002

करीना कपूर अमिताभ बच्चन और फरदीन खान के साथ गोविंद निहलानी की फिल्म ‘देव’ में भी काम किया। इस फिल्म में उन्हें गाने का भी मौका मिला। फिल्म ‘देव’ में अपने काम के लिए करीना ने फिल्मफेयर समीक्षक पुरस्कार जीता और साथ ही साथ अन्य बहुत से समारोहों में उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया।

फिल्म ‘फिदा’ में करीना कपूर पहली बार किसी नकारात्मक भूमिका में नजर आईं। इसमें करीना कपूर के सह कलाकार शाहिद कपूर और फरदीन खान थे। ‘चमेली’ में करीना ने देह व्यापार करने वाली एक लड़की की भूमिका निभाई। इसमें उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर स्पेशल परफॉर्मेस अवार्ड भी मिला।

करीना अपनी हर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाती रही हैं। उनके प्रशंसकों की आज लंबी कतार है। ‘बेबो’ के प्रेम के चर्चे भले ही अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रहे हों, लेकिन करीना कपूर ने घर बसाया अभिनेता सैफ अली खान के साथ और पटौदी खानदान की बेगम बन गईं। हालांकि, करीना कपूर अपने पूर्व प्रेमी शाहिद कपूर को अच्‍छे मौकों पर बधाई देना नहीं भूलती। हाल में उड़ता पंजाब में करीना कपूर और शाहिद कपूर ने एक साथ काम किया। मगर, फिल्‍म में दोनों एक साथ नजर नहीं आए।

करीना कपूर ने अभिनेता सैफ अली खान के साथ पांच साल प्रेम संबंध में रहने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी कर ली। करीना कपूर बेबी बंप होने के बावजूद हाल ही में लक्मे फैशन वीक के दौरान शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर चलीं। फिलहाल, करीना कपूर अपनी अगली फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग की तैयारियों में व्‍यस्‍त हैं, जो अगले महीने शुरू होगी।

करीना कपूर यह साफ कर चुकीं हैं कि मां बनने के बाद भी वह बॉलीवुड करियर को छोड़कर घर पर नहीं बैठने वाली हैं। अभिनेत्री करीना कपूर दिसंबर में बच्‍चे को जन्‍म दे सकती हैं। करीना कपूर मार्च में वीरे दी वेडिंग के लिए फिर से शुरू करेंगी। -आईएएनएस/शिखा त्रिपाठी