Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! फिल्‍म ’30 मिनट्स’ का ट्रेलर रिलीज – क्राइम और रहस्‍य

Trailer Review! फिल्‍म ’30 मिनट्स’ का ट्रेलर रिलीज – क्राइम और रहस्‍य

0
207

मुम्‍बई। वास्‍तविक घटनाओं पर आधारित हितेन पेंटल, ऋषिता भट्ट और रिया सेन अभिनीत फिल्‍म 30 मिनट्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

hiten-paintal

यदि आप एक्‍शन, क्राइम और रहस्‍य फिल्‍में देखना पसंद करते हैं तो फिल्‍म 30 मिनट्स का ट्रेलर आपको यकीनन पसंद आएगा। फिल्‍म के ट्रेलर का संपादन काफी अच्‍छा है। फिल्‍म ट्रेलर से पता चल रहा है कि हितेन फिल्‍म में ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पिता की डांट फटकार का सताया है।

hrishta-bhatt

हितेन एक कंटेंट राइटर है, लेकिन उसको एक बात से चिढ़ है, जो उसको मानसिक तौर पर परेशान कर देती है और हितेन की जिन्‍दगी बदल जाती है। क्‍या कंटेंट राइटर हथियार बना जाएगा? या कोई खूबसूरत चेहरा उसकी जिन्‍दगी बदल देगा? देखने के लिए 11 नवंबर का इंतजार करना होगा।

ट्रेलर के अनुसार फिल्‍म वास्‍तविक घटनाओं पर आधारित है। फिल्‍म का ट्रेलर जी म्‍यूजिक कंपनी ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। फिल्‍म का निर्देशन याशुदास ने किया है।