Saturday, March 28, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! डियर जिन्‍दगी का टेक 3 ट्रेलर, असल में मूड फ्रेशनर

Trailer Review! डियर जिन्‍दगी का टेक 3 ट्रेलर, असल में मूड फ्रेशनर

0
215

मुम्‍बई। गौरी शिंदे निर्देशित डियर जिन्‍दगी का टेक 3 रिलीज हो चुका है। शाह रुख खान, आलिया भट्ट और कुणाल कपूर अभिनीत डियर जिन्‍दगी का तीसरा ट्रेलर मूड फ्रेशनर है।

dear-zindgi-004

ट्रेलर की शुरूआत आलिया भट्ट के गुनगुनाने से होती है। शाह रुख खान भी मस्‍ती के मूड में आ जाते हैं, दोनों की कैमिस्‍ट्री मजेदार लगती है। फिल्‍म पूरी तरह आलिया भट्ट पर केंद्रित लगती है।

dear-zindgi-003

आलिया भट्ट पूरे जोश में नजर आ रही हैं। हर फ्रेम में आलिया भट्ट लाजवाब लग रही हैं। कुणाल कपूर भी काफी अच्‍छे लग रहे हैं। संवाद भी चुटीले हैं। फिल्‍मांकन काफी अच्‍छा है। ट्रेलर संपादन भी उम्‍दा है।

इंग्‍लिश विंग्‍लिश महिला निर्देशक गौरी शिंदे डियर जिन्‍दगी से धूम मचा सकती हैं। ट्रेलर देखकर तो कुछ यूं आभास होता है। यदि फिल्‍म में इंग्‍लिश का ज्‍यादा उपयोग किया हुआ तो सिंगल विंडो में फिल्‍म को संघर्ष करना पड़ सकता है।