Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks मजेदार है!! प्रभु, सोनू और तमन्‍ना की फिल्‍म ‘तुुतक तुुतक तूतियां’ का...

मजेदार है!! प्रभु, सोनू और तमन्‍ना की फिल्‍म ‘तुुतक तुुतक तूतियां’ का ट्रेलर

0
229

मुम्‍बई। अभिनेता प्रभु देवा, सोनू सूद और अभिनेत्री तमन्‍ना भाटिया अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्‍म तुतक तुतक तूतियां का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। तीन भाषाओं में बनने जा रही फिल्‍म तुतक तुतक तूतियां का निर्देशन विजय ने किया है।

tutak-tutak-tutiya

शुक्रवार को रिलीज हुए ट्रेलर को देखने के बाद कह सकते हैं कि सोनू सूद, प्रभु देवा और तमन्‍ना भाटिया ने अपने भावी प्रोजेक्‍ट के लिए काफी मेहनत की है।

ट्रेलर में फरहा खान भी नजर आ रही हैं, जो फिल्‍म में एक निर्देशक के रूप में नजर आएंगी। शाह रुख खान ने सोनू सूद की बातौर निर्माता पहली फिल्‍म तुतक तुतक तूतियां के लिए वॉइसओवर किया है। उम्‍मीद है कि जितना बेहतरीन फिल्‍म का ट्रेलर है, उतनी बेहतरीन फिल्‍म 7 अक्‍टूबर को देखने को मिले।