Thursday, March 26, 2026
Home Trailer Talks देखिए, हाउसफुल 3 का हंसी भरपूर ट्रेलर

देखिए, हाउसफुल 3 का हंसी भरपूर ट्रेलर

0
181

मुम्‍बई। 3 जून को रिलीज होने जा रही फरहाद-साजिद निर्देशित फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

कॉमेडी फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ का ट्रेलर काफी बेहतरीन है। एक बेहतरीन फिल्‍म की संभावना को बरकरार रखने में ट्रेलर काफी हद तक कामयाब हुआ है।

फिल्‍म में एक बाप और उसकी तीन बेटियां, जो उसकी नजर में संस्‍कारी हैं और वे उनकी शादी नहीं करना चाहता। मगर, लड़कियां बाप की सोच के विपरीत हैं। जो अपने अपने ब्‍यॉयफ्रेंड अपने अपने तरीके से खोजती हैं और कहानी में शुरू होते हैं उतार चढ़ाव।

ट्रेलर देखकर साफ नजर आ रहा है कि कॉमेडी क्रिएट करने के लिए फिल्‍म में काफी उलझन पैदा की जाएगी। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्‍चन, रितेश देशमुख, लीजा हेडन, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज और बोमन ईरानी अपने किरदारों में जंच रहे हैं।

बाकी तो 3 जून को भेद खुल जाएगा।