Saturday, March 28, 2026
Home Trailer Talks देखा या नहीं ? फिल्‍म शोरगुल का ट्रेलर

देखा या नहीं ? फिल्‍म शोरगुल का ट्रेलर

0
222

मुम्‍बई। अभिनेता जिम्‍मी शेरगिल और आशुतोष राणा अभिनीत फिल्‍म शोरगुल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्‍म मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित बताई जा रही है।

shorgul
हालांकि, फिल्‍म शोरगुल का ट्रेलर देखकर मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित कम यूपी की राजनीति से प्रेरित अधिक लगती है। ट्रेलर में महत्‍वाकांक्षी नेता के रूप में जिम्‍मी शेरगिल जम रहे हैं। वहीं, हिंदुत्‍व वादी नेता के रूप में आशुतोष राणा का अभिनय भी देखने लायक है।

shorgul 001
संजय सूरी यूपी के मुख्‍यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से प्रेरित किरदार में बिलकुल फिट बैठते नजर आ रहे हैं। आजम ख़ान के किरदार में नरेंद्र झा जंच रहे हैं।

shorgul 003
फिल्‍म शोरगुल हिन्‍दु लड़के और एक मुस्‍लिम लड़की की दोस्‍ती पर आधारित कहानी है, जो राजनीति के कारण बुरे अंजाम का शिकार होती है और पूरे देश का हुलिया बिगड़ जाता है।

shorgul 002
24 जून को रिलीज होने जा रही फिल्‍म शोरगुल का ट्रेलर काफी बेहतरीन है। राजनीति और धर्म के बीच किस तरह मानवता पिसती है पर प्रकाश डालता है। फिल्‍म का निर्देशन जितेंद्र तिवारी और पी. सिंह ने किया है, ट्रेलर पर विवाद हो सकता है, क्‍योंकि बहुत सारे नेताओं के बयानों को हुबहू उतारा गया है।