Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks ‘की एंड का’ का ट्रेलर काफी रोमांटिक

‘की एंड का’ का ट्रेलर काफी रोमांटिक

0
190

भारतीय समाज में औरत कमाकर लाए एवं पुरुष घर में बैठकर खाए तो बहुत बुरा माना जाता है। मगर, फिल्‍म निर्देशक आर बाल्‍की ‘की एंड का’ के जरिये इस सोच को बदलने जा रहे हैं। ‘की एंड का’ का ट्रेलर देखकर तो कुछ यूं ही लगता है।

फिल्‍म में अर्जुन कपूर एक घर संभालने वाले पति के किरदार में हैं। वहीं, करीना कपूर कामकाजी महिला है, जो नौकरी करना पसंद करती है। फिल्‍म के ट्रेलर में साफ नजर आता है कि दोनों पहले एक दूसरे को मिलते हैं।

कुछ मुलाकातों में प्‍यार हो जाता है। घर में शादी का प्रस्‍ताव रखा जाता है। मगर, इस फिल्‍म में लड़की लड़के वाले एवं लड़का लड़की वाले नाटक करता हुआ नजर आएगा। फिल्‍म का ट्रेलर काफी रोचक बनाया गया है। युवा पीढ़ी को विशेष ध्‍यान में रखा गया है।

करीना कपूर की मां पूछती है, बेटी सेक्‍स हो गया ना, लड़का नंपुसक तो नहीं। मगर, उधर अर्जुन कपूर के पिता अर्जुन कपूर के फैसले पर चलाते हैं। फिल्‍म में रोचकता लाने के लिए काफी मसाला डाला गया है।

आर बाल्‍की ने अर्जुन कपूर एवं करीना कपूर को जमकर रोमांस करवाया है। अर्जुन कपूर एक्‍शन करते हुए भी नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर लगता है कि फिल्‍म देखने लायक होगी।

दोनों की जोड़ी जमती है। फिल्‍म देखते समय दर्शकों को उम्र का फासला परेशान नहीं करेगा। करीना कपूर चर्मिंग हैं। जब वी मेट पर चुलबुली करीना कपूर और टू स्‍टेट्स पर रोमांटिक अर्जुन कपूर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगा। ट्रेलर देखकर लगता है।