Monday, March 23, 2026
Home Trailer Talks नीरज का Helicopter Shot एमएस धोनी का ट्रेलर

नीरज का Helicopter Shot एमएस धोनी का ट्रेलर

0
165

मुम्‍बई। नीरज पांडे निर्देशित और सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत बायोग्राफिकल फिल्‍म एमएस धोनी द अनटोल्‍ड स्‍टोरी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन आधारित फिल्‍म 30 सितंबर 2016 को रिलीज होने जा रही है।

क्रिकेट का नशा भारतीयों को सिर चढ़कर बोलता है और शायद ये ही वो नशा है जो महेंद्र सिंह धोनी जैसे मध्‍यवर्गीय परिवार में जन्‍में युवाओं को क्रिकेट की दुनिया का बेताज बादशाह बनने के लिए उकसता है।

फिल्‍म का ट्रेलर काफी बेहतरीन बनाया है। इसको हालिया रिलीज हुई फिल्‍म अज़हर की तरह अधिक विवादित बनाने की कोशिश नहीं की गई। जैसे कि महेंद्र सिंह धोनी को मिस्‍टर कूल के नाम से जाना जाता है, वैसे फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत कूल नजर आते हैं।

फिल्‍म के कलाकार अपने अपने किरदारों में फिट बैठते नजर आ रहे हैं। नीरज पांडे एक सुलझे हुए निर्देशक हैं, इसलिए एक अच्‍छी फिल्‍म की उम्‍मीद बांधी जा सकती है। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि नीरज पांडे ने महेंद्र सिंह धोनी की तरह एक बेहतरीन helicopter shot मारा है।