Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks ‘धनक’ में शाह रुख़ ख़ान सबसे बड़ा फैन !

‘धनक’ में शाह रुख़ ख़ान सबसे बड़ा फैन !

0
154

मुम्‍बई। बॉलीवुड के सुपर स्‍टार शाह रुख़ ख़ान को फैनों की कमी नहीं है। मगर, लीक से हटकर फिल्‍म बनाने वाले निर्देशक नागेश कुकुनूर अपनी फिल्‍म ‘धनक’ के जरिये एक अद्भुत शाह रुख़ ख़ान फैन से मिलाने जा रहे हैं।

‘धनक’ एक ऐसे बहन भाई की स्‍टोरी है, जो शाह रुख़ ख़ान से मिलने निकलता है क्‍योंकि अब उसका भगवान से भरोसा उठ चुका है और उनको लगता है कि उनकी मदद केवल शाह रुख़ ख़ान कर सकते हैं, जो बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय सितारे हैं।

नागेश कुकुनूर ने कहानी को कितनी संजीदगी से पेश किया है, इसका अंदाजा को ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है। एक बहन अपने भाई की आंखों की रोशनी वापस लाने के लिए पैदल पूरे राजस्‍थान को घूम देती है।

फिल्‍म में हास्‍य सीन भी रखे गए हैं। एक दृश्‍य में बच्‍चे एक स्‍त्री रूप देवी के सामने मन्‍नत में शाह रुख़ ख़ान से मिलना मांगते है। तो देवी कहती है कुछ और मांग तो, मासूम बच्‍चा कहता है, भगवान से आंखें मांगी थी, अब तक मिली नहीं, इसलिए अंतिम उम्‍मीद शाह रुख़ ख़ान है।

ट्रेलर काफी हृदयस्‍पर्शी है। देखकर आप भी कह उठेंगे, शाह रुख़ ख़ान का असली वाला फैन। भारत में 10 जून 2016 को रिलीज होने की संभावना है। विदेशी फिल्‍मोत्‍सवों में फिल्‍म ने काफी सराहना बटोरी है।