Wednesday, March 25, 2026
Home Trailer Talks ‘मिर्जिया’ की हल्‍की सी जबरदस्‍त झलक

‘मिर्जिया’ की हल्‍की सी जबरदस्‍त झलक

0
280

मुम्‍बई। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित मिर्जिया की टीजर रिलीज हो चुका है। इस म्‍यूजिकल टीजर में नायक नायिका का चेहरा थोड़ा थोड़ा दिखाया गया है।

हर्षवर्धन कपूर और सैय्यामी खेर अभिनीत फिल्‍म मिर्जिया का लेखन गुलजार ने किया है जबकि इसको संगीतबद्ध करने का जिम्‍मा शंकर एहसान लॉय के हाथों में है।

mirzya movie
पाकिस्‍तान आधारित बेहद लोकप्रिय प्रेम कथा मिर्जा साहिबां को मॉर्डन तरीके से फिल्‍माने का प्रयास किया गया है।

फिल्‍म की शूटिंग राजस्‍थान में हुई है। टीजर में हर्षवर्धन और सैय्यामी खेर लिप किस करते हुए नजर आए हैं।

इतना ही नहीं एक अन्‍य सीन भी काफी बोल्‍ड है, जिसमें सैय्यामी खेर हर्षवर्धन की गोद में उड़कर आती है।

फिल्‍म मिर्जिया 7 अक्‍टूबर 2016 को रिलीज होगी।