Sunday, March 29, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! द गाजी अटैक – बेहतरीन, शानदार और अद्भुत

Trailer Review! द गाजी अटैक – बेहतरीन, शानदार और अद्भुत

0
433

मुम्‍बई। बाहुबली द बिगनिंग स्‍टार राणा दग्‍गुबाती और तापसी पन्‍नु अभिनीत फिल्‍म द गाजी अटैक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्‍म में अभिनेता कै कै मेनन, ओम पुरी, अतुल कुलकर्णी, राहुल सिंह ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

महानायक अमिताभ बच्‍चन की आवाज के साथ शुरू होने वाला द गाजी अटैक का ट्रेलर शुरूआत से अच्‍छा लगने लगता है। उधर, पाकिस्‍तान भारत के खिलाफ युद्ध नीति तैयार करता है, तो इधर भारत को सूचना मिलती है। ऐसे में देश की रक्षा के लिए कुछ अधिकारियों को जिम्‍मा सौंपा जाता है।

ओम पुरी, कै कै मेनन, राणा दग्‍गुबाती, तापसी पन्‍नु, अतुल कुलकर्णी या यूं कहें कि हर किरदार अपनी उपस्‍थिति बेहतरीन तरीके से दर्ज करवाता है। ट्रेलर के शानदार संपादन के लिए टीम को बधाई देना बनती है। कलाकारों का चयन भी खूबसूरत है। राणा दग्‍गुबाती लीड रोल में भी खटकते नहीं।

संवादों पर बेहतरीन काम किया गया है। जज्‍बे भरे सीनों को बेहतरीन तरीके से फिल्‍माया गया है। समुद्र के भीतर के दृश्‍य भी खूबसूरत हैं।

फिल्‍मकार संकल्‍प रेड्डी द्वारा निर्देशित समुद्री युद्ध आधारित पहली भारतीय फिल्‍म द गाजी अटैक को तेलुगू और हिंदी में बनाया गया है। फिल्‍म की कहानी भारतीय पनडुब्‍बी एस21 के कार्यकारी नौसेना अधिकारी के आस पास घूमती है, जो अपनी टीम के साथ 18 दिन तक समुद्र में पानी के नीचे रहे थे।

  • कुछ और बातें
    3 जनवरी 2016 को फिल्‍म की शूटिंग शुरू हुई थी।
    द गाजी अटैक 17 फरवरी 2017 को रिलीज होगी।
    द गाजी अटैक को तमिल में भी डब किया जाएगा।