Monday, March 23, 2026
Home Trailer Talks Trailer Review! विक्रम भट्ट की माया – वयस्क कामुक प्रेम कहानी

Trailer Review! विक्रम भट्ट की माया – वयस्क कामुक प्रेम कहानी

0
547

मुम्‍बई। वयस्‍क कामुक और हॉरर फिल्‍मों के लिए प्रख्‍यात फिल्‍मकार विक्रम भट्ट अपनी नई वेब-सीरीज माया के साथ डिजीटल जगत में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

सोमवार को वयस्‍क कामुक प्रेम कहानी आधारित शमा सिकंदर, विपुल गुप्‍ता और वीर आर्यन अभिनीत वेब सीरीज माया का ट्रेलर रिलीज किया गया।

दरअसल, माया की कहानी मुम्‍बई की एक घरेलू विवाहित युवती के जीवन पर आधारित है, जो स्‍वयं को कष्‍ट देकर संभोग करने में दिलचस्‍पी लेती है। अचानक, उसके घरेलू में जीवन में परिस्‍थितियां विपरीत हो जाती है और उसका रहस्‍य खुलकर उसके पति के सामने आ जाता है।

फिल्‍मकार विक्रम भट्ट की वयस्‍क कामुक वेब सीरीज 27 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। हालांकि, साल 2015 आई ब्रिटिश अमेरिकी फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे नामक फिल्‍म इस विषय पर आधारित थी।

विक्रम भट्ट की माया का ट्रेलर काफी शानदार है क्‍योंकि इसमें कामुकता के साथ साथ सस्‍पेंस, रोमांस और प्रेम को भी जोड़ा गया है। हालांकि, इसको दर्शकों से प्रतिक्रिया किस तरह की मिलेगी, कहना मुश्‍किल है, क्‍योंकि विक्रम भट्ट ने विषय काफी बोल्‍ड चुना है।